अहमदाबाद। शादी का लालच देकर Ex-MLA के बेटे विजय राठौड़ ने
ऊना की युवती को अपने प्रेम जाल में फांसकर उससे 50 से अधिक बार फिजिकल
रिलेशन बनाए। इसमें से 14 बार तो उसने रेप किया। कई बार युवती को शराब
पिलाकर भी सेक्स किया। लेकिन, जब विजय शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो उसके
खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद कल नाटकीय रूप विजय महिला क्राइम
ब्रांच पहुंचा, जहां उसने युवती से माफी मांगी। Ex-MLAऔर बेटे दोनों ने मांगी माफी…
शुक्रवार
की रात 9 बजे Ex-MLA और उसका बेटा महिला क्राइम ब्रांच पहुंचे। यहां पर
युवती अपने परिवार वालों के साथ उपस्थित थी। महिला क्राइम ब्रांच की
मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच समाधान हुआ। शर्त यही थी कि बाप-बेटे
युवती से माफी मांगें। दोनों ने युवती के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी।
इसके बाद पूरा मामला शांत हो गया।
रेप जैसे गंभीर आरोप
का समाधान माफी मांगकर युवती ने जिस आक्रामकता के साथ Ex-MLA के बेटे पर
रेप का आरोप लगाया था, उसका समाधान केवल माफी मांगकर हो गया, इसकी चर्चा
है। लोग क्राइम ब्रांच पर भी ऊंगली उठा रहे हैं कि उसने ऐसा क्या किया,
जिससे युवती केवल माफी पर ही राजी हो गई।
युवती का आरोप था
ऊना
के वाडज में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने ऊना के पूर्व विधायक
के.सी.राठौर के विवाहित बेटे विजय राठौर पर उसके साथ 50 बार शारीरिक संबंध
कायम करने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार इसमें से 14 बार ता उसने
जबर्दस्ती दुष्कर्म किया है। विरोध किए जाने पर उसने यह धमकी भी दी कि तू
मेरी नहीं हो सकती, तो किसी की भी नहीं हो सकती। अगर तू नहीं मानी, तो मैं
पूरी दुनिया को आग लगा दूंगा। रेप की शिकायत करने युवती जब ऊना के पुलिस
स्टेशन गई, तो वहां उसकी रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया गया। इससे युवती
ने अहमदाबाद पहुंच महिला थाने में रेप की रिपोर्ट लिखवाई।
बर्थ डे पर बनाया था वीडियो
पीड़ित
युवती ने बताया कि विजय ने अपने बर्थ डे पर मुझे बुलाते हुए कहा था कि उस
दिन मेरे सभी दोस्त आएंगे। मैं जब वहां पहुंची, तो उसके अलावा कोई नहीं था।
उसने मेरे साथ फिर जबर्दस्ती की। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। इसके
बाद बार-बार वीडियो दिखाकर मुझे ब्लेकमेल करता। वह यही कहता कि यह वीडियो
मेरे पिता को दिखा देगा, या फिर यू ट्यूब पर डाल देगा।
किस तरह विजय की नजर युवती पर पड़ी
विजय
से किस तरह सम्पर्क हुआ, इस पर युवती ने बताया कि मैं ऊना की हूं। मेरे
पापा की ऊना में अच्छी पहचान है। उनके साथ मैं कई समारोहों में जाती रहती
थी। एक-दो बार विजय ने मुझे नोटिस किया। इसके बाद फेसबुक पर रिक्वेस्ट
भेजी। उससे मेरी कामन चेट होती। इसके बाद उसने कहीं से मेरा नम्बर प्राप्त
कर लिया, बस फिर क्या था। उसने वाट्सएप पर मेरे साथ चेटिंग शुरू कर दी।
इसके बाद तो वह मेरे पीछे ही पड़ गया। मैं जब अपने चाचा की स्कूल जाती, तो
वह भी आ जाता। वहां अलग रूम में ले जाकर मेरे साथ सेक्स करता। इसकी जानकारी
मैंने किसी को नहीं दी। इसके बाद मैंने उससे फेसबुक और वाट्सएप पर उसके
मेसेज का जवाब देना बंद कर दिया। फिर तो उसने मेरे घर के सामने हंगामा
मचाना शुरू कर दिया। वह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर आकर धमाल मचाता।
इसके बाद न चाहते हुए भी मुझे उससे बात करनी पड़ती।
No comments:
Post a Comment