Monday, 19 September 2016

जियो के कॉल ड्रॉप के आरोप पर ट्राई ने उठाया बड़ा कदम

 
नई दिल्ली: रिलायंस जियो की शिकायत है कि मौजूदा आपरेटर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) की अनुमति नहीं दे रहे हैं, पर कार्रवाई करते हुए ट्राई ने आपरेटरों से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा है.
मौजूदा आपरेटरों और रिलायंस जियो के बीच जारी कनेक्टिविटी विवाद में सख्त रुख अपनाते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सर्विस क्वालिटी उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी सर्विस प्रोवाइडर्स से अपने नेटवर्क में जाम (कन्जेशन) की स्थिति पर ब्योरा मांगा है.
ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा, ‘’आज हमने सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से यह पूछा है कि उनके पॉइंट आफ इंटरकनेक्शन (पीओआई) में जाम का स्तर क्या है.’’ शर्मा ने टावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोएिशन के एक कार्यक्रम के मौके पर अलग से कहा कि ट्राई ने 15 से 19 सितंबर तक के आंकड़ों की मांग हैं कि हर दिन के आधार पर कितनी कॉल की गईं और इनमें से कितनी विफल रहीं
इससे पीओआई में कन्जेशन का स्तर पता चल सकेगा.
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने मौजूदा दूरसंचार कंपनियों भारती एयरटेल, वोडाफोन तथा आइडिया सेल्युलर पर कॉल पूरा करने के लिए जरूरत से कम पीओआई उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है. इससे रिलायंस जियो और अन्य नेटवर्क्‍स पर 75 से 89 प्रतिशत कॉल विफल हो रही हैं

No comments:

Post a Comment