Tuesday, 20 September 2016

उरी सेक्टर में सेना ने 10 आतंकियों को किया ढेर, घुसपैठ की साजिश नाकाम

 
उरी में आतंकी हमले को लेकर कल गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी. उसके बाद गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, सेनाध्यक्ष और वित्तमंत्री प्रधानमंत्री से मिले और उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी. बैठक के बाद सेना के डीजीएमओ ने मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा कि हम उरी हमले का जवाब देंगे लेकिन वक्त और जगह खुद तय करेंगे. 
 
उरी हमले में पाकिस्तान के जैश -ए-मुहम्मद आतंकी संगठन का हाथ होने की आशंका है. आतंकियों के पास से पाकिस्तानी सामाग्री बरामद हुई है. हमले की जांच एनआइए कर रही है. सेना ने आतंकियों से प्राप्त जीपीएस, हथियार व नैविगेशन मैप एनआइए को सौंप दिया है.
उरी : उरी सेक्टर के लच्छीपुरा इलाके में सेना को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दस आतंकियों को मार गिराया है. सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में सेना के एक जवान के घायल होने की खबर है. ज्ञात हो कि दो दिन पहले इसी इलाके में पाकिस्तान से आये आतंकियों ने आर्मी कैंप पर हमला कर दिया था. इस हमले में 17 जवान शहीद हो गये थे. 

No comments:

Post a Comment