Monday, 19 September 2016

शहीद की पत्नी बोली- मोदीजी कितना सब्र करेंगे, मैं बदले के लिए उठा लूंगी हथियार

 
 
रांची (झारखंड)। श्रीनगर के उरी में सेना के प्रशासनिक शिविर पर हुए आतंकी हमले में दो जवान झारखंड के भी शहीद हुए हैं। गुमला के नाइमन कुजूर के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा घर शोक में डूब गया। रोती-बिलखती पत्नी ने कहा-अब कितना सब्र करेंगे मोदीजी। मैं सीमा पर जा कर हथियार उठा लूंगी और दुश्मनों से बदला लूंगी। शहीद जवानों में एक जावरा मुंडा खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र स्थित मेराल गांव का रहने वाला था।पीएम से लगाई गुहार...
- शहीद की पत्नी ने कहा- केंद्र सरकार अब पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा दे। अगर अब भी ऐसा नहीं किया गया तो इसका मतलब होगा कि सरकार को देशवासियों से काेई मतलब नहीं है।
- शहादत की सूचना मिलते ही दोनों गांव में शोक का माहौल है। दोनों जवानों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शहीदों के घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
- दोनों जगह जैसे ही शहादत की खबर पहुंची, लोग शोक में डूब गए। दोनों गांव में सोमवार की सुबह चूल्हे नहीं जले। लोगों बेहद गम और आक्राेश में हैं।
- इधर, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले में झारखण्ड के खूंटी के जवान जावरा मुंडा और गुमला जिले के नाइमन कुजूर की शहादत को श्रद्धांजलि दी है।
- सीएम ने कहा है कि इनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश के लिए अपने जान की कुर्बानी देने में झारखण्ड के जवान कभी पीछे नहीं रहे हैं।
- इनके ही दम पर राज्य और देश की समृद्धि और एकता रोशन हैं।
- शहीद जवान के परिजनों को सीएम रघुवर ने 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि शहीद की शवयात्रा में कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।

1 comment: