डेली मेल की खबर के मुताबिक स्मगलर्स यह
फोन्स चीन के शहर शेनझेन से हॉन्ग कॉन्ग ले जाना चाह रहे थे। चुराए गए
फोन्स को स्मगलर्स ने कपड़ों, ट्राउजर्स के साथ ही अपने शरीर के सहारे बांध
शेनझेन। चीनी बॉर्डर कंट्रोल अथॉरिटी ने कई
लोगों को आईफोन की स्मगलिंग करते हुए पकड़ा है। इन लोगों से 400 नए आईफोन 7
हैंडसेट्स बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई उसी दिन हुई जब आईफोन को लॉन्च किया
गया।डेली मेल की खबर के मुताबिक स्मगलर्स यह फोन्स चीन के शहर शेनझेन से हॉन्ग कॉन्ग ले जाना चाह रहे थे। चुराए गए फोन्स को स्मगलर्स ने कपड़ों, ट्राउजर्स के साथ ही अपने शरीर के सहारे बांध रखा था।
अथॉरिटीज का कहना है कि इन लोगों से उन्होंने 400 आईफोन्स 7 बरामद किए हैं। इनकी कीमत 3 मिलियन युआन (344,787 पाउंड) आंकी गई है। यह घटना 16 सितंबर 2016 की है।
खबरों के मुताबिक एक व्यक्ति को एक ही फोन ले जाने की अनुमति दी गई थी। इससे अधिक हैंडसेट्स को ले जाने का मामला स्मगलिंग माना गया है।
कस्टम डिपार्टमेंट की ओर से स्मगलिंग में पकड़ाए गए सामान की नीलामी की योजना बनाई जा रही है। हॉन्ग कॉन्ग की में आईफोन 7 की कीमत 552 पाउंड है जबकि चीन में आईफोन 7 की कीमत 619 पाउंड है।
इस तरह छुपा रखे थे आईफोन 7।
पेंट पर भी बांध रखे थे आईफोन।
मोजे में भी फंसा लिए थे आईफोन।

No comments:
Post a Comment