रांची। महेंद्र सिंह धोनी इस समय रांची में हैं। रविवार को
उन्होंने खुद पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी द-अनटोल्ड स्टोरी' का प्रमोशन किया।
इस दौरान धोनी ने कहा कि यह फिल्म मेरी जिंदगी से जुड़ी कई नई बातों को
आपके सामने रखेगी। उनके साथ धोनी की भूमिका निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत भी
थे।राज्य को मिली धोनी के रूप में पहचान...
-
शहर होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित कार्यक्रम में जेवीएम श्यामली के उन
टीचर्स को खास तौर पर बुलाया गया था, जिन्होंने धोनी को पढ़ाया था।
- धोनी टीचर्स से गर्मजोशी से मिले। उन्हें फिल्म का ट्रेलर दिखाया।
पीटी सर ने कहा था, क्रिकेट में गेंद छोटी होती है और हाथ बड़े
धोनी ने कहा, मैं 7th तक फुटबॉल खेलता था। पीटी सर ने कहा, तुम फुटबॉल छोड़कर विकेट कीपिंग करो।
धोनी ने कहा, मैं 7th तक फुटबॉल खेलता था। पीटी सर ने कहा, तुम फुटबॉल छोड़कर विकेट कीपिंग करो।
- फुटबॉल में बॉल बड़ी होती है और हाथ छोटे। जबकि क्रिकेट में गेंद छोटी और हाथ बड़े होते हैं।
- तभी से मैं स्कूल की टीम में विकेट कीपर बन गया। स्कूल की ओर से कई मैच खेले।
- प्रमोशन के दौरान धोनी ने कहा कि खड़गपुर रेलवे में काम करने के दौरान की मेरी लाइफ को इस फिल्म दिखाया गया है। ये फिल्म का सबसे खास हिस्सा है।
- उन्होंने कहा रांची के लोगों को मेरी जिदंगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी है। लेकिन खड़गपुर में मेरा सफर कैसा रहा, यह बेहद दिलचस्प है।
- इस दौरान धोनी ने एक और किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा ''जब मैं 12th में था उस समय एक तरफ खेल दूसरी तरफ 12th का एक्जाम भी था।''
- ''पापा से मैंने जब पूछा कि क्या करें तो उन्होंने बहुत ही अच्छे से समझाया कि अगर तुम साल भर पढ़ाई में मेहनत किए होगे तो कोई परेशानी नहीं आएगी। क्योंकि तुम एक दो दिन की पढ़ाई में कुछ नहीं कर सकते।''
- ''मैंने एग्जाम भी दिया आैर अच्छे नंबर से पास किया। फिल्म में मैं जहां-जहां रांची में खेला उसे दिखाया गया है।''

No comments:
Post a Comment