हजारीबाग : हजारबागों के शहर हजारीबाग में प्रतिदिन लगने वाला जाम जी का
जंजाल बन गया है। गुरू गो¨वद ¨सह रोड से पैगोडा चौक, जिला परिषद चौक से
अंनदा चौक, झंडा चौक से सुंदरी मार्केट, गोला रोड, मालवीय मार्ग सहित
कांग्रेस ऑफिस रोड के लिए शायद हीं ऐसा कोई दिन होगा जिस दिन जाम नहीं
होता। जाम के हालात इतने भयावह हैं कि इन स्थानों पर वाहन तो दूर की बात
पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी इन सड़कों की
हालत यही रही। जहां करीब तीन घंटे तक विभिन्न चौक चौराहें व सड़कें जाम
रहीं। दिन के 9 से 11, 12 से 2 तथा तीन से पांच बजे हर दिन सड़कें जाम रहती
हैं। शहर में बारिश के बाद लगने वालें जाम से सबसे ज्यादा स्थिति खराब
होती है। इस समय विभिन्न चौक चौराहों पर दिखने वाली यातायात पुलिस गायब हो
जाती है। मंगलवार को झंडा चौक से लेकर पैगोडा चौक, बंशीलाल चौक, कचहरी
चौक, समाहरणालय गेट, गुरु गो¨वद ¨सह रोड पूरे दिन जाम रहा। जहां हर पांच
मिनट पर वाहनों की लंबी कतारे लगती रहीं।
-------
यहां जरूर दिखते हैं पुलिस जवान
यातायात व्यवस्था को संभालने वाली यातायात पुलिस गुरुगो¨वद ¨सह रोड में दिन में दिखे या नहीं पर हर सुबह सब्जी मंडी के पास जरूर दिखाई दे जाती है। ये लोग व्यवस्था बनाने नहीं बल्कि वाहनों से वसूली के लिए आते हैं। इसी तरह का नजारा झंडा चौक, गोला रोड, पैगोडा चौक, मालवीय मार्ग व बंशीलाल चौक का होता है। जहां हर दिन यातायात के जवान अपनी व्यवस्था में लगे रहते हैं।
-----
पुराना बस स्टैंड के समीप बेहतर हुई है स्थिति
यातायात के जवानों का बेहतर काम पुराना बस स्टैंड चौक पर दिखाई देता है। जहां जवान मुस्तैदी से कार्य करते दिखाई देते हैं। इसके अलावा डीवीसी चौक पर स्थिति कुछ बेहतर रहती है। इसके बाद ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां व्यवस्था माकूल हो।
--------
जाम से लाल-पीले हुए यातायात डीएसपी, लगाई फटकार
मंगलवार के जाम से डीएसपी यातायात सहदेव साव भी लाल-पीले हो गए। इस बाबत यातायात इंस्पेक्टर सहित कई पदाधिकारियों को बुलाकर जमकर झाड़ लगाई । पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।
--------
जाम को लेकर उपाय
डीएसपी ने यातायात पदाधिकारियों के साथ बैठकर यातायात नियंत्रित को लेकर कई उपाय किए हैं। बुधवार से यातायात को लेकर शहर में बदला बदला सा नजारा दिखाई देगा। बैठक में शहर में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों मे वनवे करने का विचार किया गया है। वहीं मालवाहक व तीनपहिया वाहनों को भी नियंत्रित करते हुए शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में प्रवेश वर्जित करने का निर्णय लिया गया है। यातायात से संबंधित सुझाव भी मांगे गए हैं।
----
पूर्व प्रभारी रमाशंकर मिश्रा ने बदली थी परिभाषा
हजारीबाग में यातायात की परिभाषा पूर्व प्रभारी रमाशंकर मिश्रा ने बदली थी। अपने आठ माह के कार्यकाल में उन्होंने शहर में लोगों को यातायात का मतलब समझाते हुए जिला परिषद चौक को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया था। इसके अलावा सिग्नल व टाइमर भी चौक पर लगाए गए थे। हजारीबाग के लिए यह पहला मौका था जब लोग बत्ती व टाइमर के नियम का पालन करने लगे थे। इतना ही नहीं उनके कार्यकाल में ¨सदूर से लेकर कोनार पुल तक गति नियंत्रित करने के कारण आठ माह में एक भी सड़क दुर्घटना नहीं हुई थी। स्कूलों के सामने भी तथा जागरूकता के लिए भी विशेष अभियान चलाया था।
-----
गायब हो गए सीसीटीवी कैमरे, टाइमर व बत्ती
जिला परिषद चौक पर नियम तोड़ने वाले वाहन तथा अवैध वसूली रोकने को लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, लाईट, सिग्नल व टाइमर के साथ नशा तथा स्पीड जांच करने के लिए मंगाई गई मशीन स्पीडोमीटर गायब हो गई है। कुछ मशीनें व कंप्यूटर यातायात विभाग के गोदाम की शोभा बढ़ा रही हैं।

No comments:
Post a Comment