हजारीबाग :
उलेमा अहले सुन्नत व अंजुमन इसलामिया कमेटी की बैठक सोमवार को जामा मसजिद
रोड में हुई. अध्यक्षता अंजुमन के सचिव शकील बिहारी ने की. इसमें मुहर्रम
पर्व को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धाभाव से मनाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक की
शुरुआत कश्मीर के उड़ी स्थित सेना कैंप पर हुए आतंकी हमले की निंदा की गयी
एवं शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी.
वक्ताओं ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की
निंदा की गयी. जामा मसजिद सचिव गुलाम मोइनुद्दीन ने कहा कि मुहल्ले और गांव
के पैकवाहा अपने अपने गांव मुहल्ले के इमामबाड़ों तक सीमित रहेंगे. किसी
तरह भी डीजे साउंड नहीं बजायें. धार्मिक एवं राजनीतिक भड़काऊ कैसेट
बजानेवालों पर सख्ती करने की बात कही. ये भी कहा कि किसी भी तरह के मुहर्रम
जुलूस की जानकारी संबंधित थाना को जरूरत दें. बैठक में हाफिज युनूस फैजी,
गुलाम वारिस, मौलाना अब्दुल हकीम, हाजी जहूर, नौशाद खान,रफत इमाम, इमरान
अहमद काजू, इकराम कुरैशी, टिंकू खान, शमशाद, साबीर, इजहार, एजाज असगर,
खलील, हाजी याकूब समेत कई लोग मौजूद थे.
रात्रि चौपाल 29 को
कटकमसांडी. प्रखंड के ढोठवा पंचायत में 29 सितंबर को रात्रि चौपाल का
आयोजन किया गया है. उक्त आशय की जानकारी बीडीओ धीरेंद्र कुमार ने दी.
रात्रि चौपाल के लिए बीडीओ ने संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंसस, वार्ड
सदस्यों, पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों को तैयार रहने का निर्देश भी दिया
है.

No comments:
Post a Comment