
भुवनेश्वर: अपने राज्य में महानदी की बहती धारा पर चल रहा निर्माण कार्य रोकने से छत्तीसगढ़ के इनकार के बाद ओडिशा सरकार ने कहा कि वह इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी. वहीं सत्तारूढ़ बीजेडी (बीजू जनता दल) के समर्थकों ने केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह के पुतले फूंके.
राज्य के आबकारी मंत्री दामोदर राउत ने कहा, ‘‘महानदी की धारा पर चल रहे परियोजना निर्माण कार्य को रोकने की मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मांग को छत्तीसगढ़ सरकार ने ठुकरा दिया है. इसके बाद स्टेट कैबिनेट ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने के प्रस्ताव को कल मंजूरी दे दी.’’
उन्होंने कहा, ‘‘कैबिनेट सुप्रीम कोर्ट जाने के राज्य सरकार के फैसले का पूरा समर्थन करती है.’’ पटनायक महानदी मुद्दे को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं, एनजीओ के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों से मिले.
वहीं ओड़िशा में सरकार चला रही बीजडी के कार्यकर्ताओं ने कुछ विधायकों के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह का पुतला फूंका.
No comments:
Post a Comment