नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. आज जारी किये गये लिस्ट में देश के कुल 27 शहरों को शामिल किया गया है. इस लिस्ट में 12 राज्यों से 27 शहरों को चुना गया है. जिसमें महाराष्ट्र से पांच, तमिलनाडु और कर्नाटका से 4, उत्तर प्रदेश के (तीन), पंजाब,राजस्थान और मध्यप्रदेश के दो शहरों को शामिल किया गया है. इसी तरह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गुजरात,नागालैंड और सिक्किम से एक-एक शहर को शामिल किया गया है.
मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया इस बार कुल 63 शहरों में से 27 शहरों को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया. हालांकि इस बार के लिस्ट में बिहार और पश्चिम बंगाल के एक भी शहर को जगह नहीं दिया गया है. इससे पहले जारी की गयी दुसरी लिस्ट में झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के भागलपुर को स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया था.
आज जारी किये गये स्मार्ट सिटी की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा यूपी से कानपुर और आगरा को भी शामिल किया गया है. ओडिशा से राउरकेला तो मध्यप्रदेश से उज्जैन को शामिल किया गया है.
पूरी लिस्ट यहां देखें.
No comments:
Post a Comment