Monday, 19 September 2016

कर्नाटक: मंगलौर यूनिवर्सिटी के लेडीज़ टॉयलेट में मिला मोबाइल कैमरा

 
बेंगलुरु: मंगलौर यूनिवर्सिटी के लेडीज़ टॉयलेट में एक मोबाइल कैमरा पाया गया, जिसके बाद उससे ली गई तस्वीरों और वीडियोज़ को जांच के लिए बेंगलुरु साइबर क्राइम सेल को भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को एक छात्रा ने हॉस्टल के टॉयलेट में कैमरा देखा. जांच में ये बातें सामने आयीं कि इससे बनाए गए 15 और 30 मिनट के दो वीडियो और ली गयी तस्वीरों को सात और 11 अगस्त को शेयर किया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक तीन छात्रों और कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की गयी है

No comments:

Post a Comment